लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया खवासा नाका (रेलवे फाटक के पार ) बामनिया लंबे समय से पुलिस के लिये चुनोती बना हुवा है,खवासा नाके की चोरियों को ईमानदारी से देखा जाये तो हर माह चोरी होती है,लेकिन आज तक पुलिस एक भी चोरी ट्रेस नही कर पाई, सूत्रों की माने तो अधिकांश बार पुलिस चोरी की रिपोर्ट लिखने से बचती रहती है। बीती रात भी चोरों ने लगभग 9 छोटी बड़ी दुकानों को निशाना बनाया, चोर लबे समय तक खवासा नाके की दुकानों को निशाना बनाते रहे, चोरी गए माल का आकलन अभी नही हो पाया है,चोर बड़े शातिर दिमाग नजर आए आते समय पहले चेहरा ढक कर कैमरे को घुमाते नजर आए। बार बार हो रही घटनाओं से खवासा नाके के रहवासी दशहत में है। उन्होंने पुलिस विभाग से रात्रि रात्रि में एक गश्त पाइंट खवासा नाके पर बनाने की मांग की। Post navigation जलवायु परिवर्तन व किशोर स्वास्थ्य क्लैप प्रोजेक्ट पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे पर झूलता मिला युवक का शव