झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पारा के युवा गायक कलाकार विक्रम सिंह डोडिया अब क्षेत्रीय आदिवासी गीतों पर भी छाएंगे। करीब दस वर्षों से गायकी के क्षेत्र में विख्यात पारा के युवा गायक कलाकार विक्रम सिंह डोडिया अपनी पहली आदिवासी लोकगीतों की कैसेट का विमोचन करेंगे। सोमवार को स्थानीय शिशु मंदिर में आयोजित एक विमोचन समारोह में अतिथियों द्वारा सीडी का विमोचन किया जाएगा। रामायण मंडल पारा के युवा गायक कलाकार विक्रम द्वारा इसके पूर्व में भी कई संगीत प्रतियोगिताएं जीती है। साथ ही विविध तरह के भजन, भक्ति गीतों की कलाओं में माहिर विक्रम ने पारा, झाबुआ, पिपलखूंटा, मेघनगर, बिड़वाल, धामनोद, इंदौर, जोबट आदि जगहों में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुके है। Post navigation जंगल मे रखी थी अवैध शराब ; पुलिस ने पकड़ी ; पिकअप बरामद कलेक्टर ने 9 उपयंत्रियों को किया इधर से उधर