मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ
विगत वर्ष से कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व पीड़ित है तथा आगामी दिनों में इसकी तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है बचाव हेतु अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इसी कड़ी में श्रावण के पावन महीने में आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में घर-घर महादेव के अभिषेक का आयोजन होने जा रहा है
प्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के आव्हान पर कोरोना महामारी से सुरक्षा बचाव हेतु श्रावण मास की मास शिवरात्रि पर आज 06/08/21 की शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक ऑनलाइन पूजा अर्चना अभिषेक किया जाना है अभिषेक हेतु पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी का) का निर्माण किया जाना है पंडित श्री मिश्रा के आव्हान पर संपूर्ण भारत सहित विश्व के अनेक स्थानों पर यह घर घर महादेव हर हर महादेव स्थापित होंगे परिवार की सुख समृद्धि और उनकी तीसरी लहर को रोकने हेतु इस विशेष आयोजन हेतु आम्बुआ में भी हिंदू परिवारों में तैयारी की गई है तथा ऑनलाइन अनुष्ठान को देखते हुए भोलेनाथ की पूजा-अर्चना तथा विशेष अभिषेक किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *