मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ आम्बुआ पंचायत प्रांगण में संचालित निजी शिक्षण संस्था जो कि एक खंडहर नुमा पुराने पंचायत में संचालित है के बरांडे के टीन शेड के लटकते पतरे को समाचार के बाद ठीक कराने का समाचार है। हमारे संवाददाता ने जानकारी देते हुए बताया कि आम्बुआ में पुराने जीर्ण-शीर्ण हो रहे पंचायत भवन में अलिराजपुर की एक संस्था द्वारा शिक्षण संस्था संचालित की जा रही है कोरोना के कारण विगत मार्च माह से शाला बंद पड़ी है इसी भवन के बरांडे के एक हिस्से से लोहे का पतरा (चद्दर) नीचे की ओर लटक रही थी जिस कारण कभी भी कोई जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना थी जन हितेषी समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने में अग्रणी झाबुआ अलीराजपुर लाइव ने इस आशय का समाचार दिनांक 10 जनवरी को प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर शासन का ध्यान आकर्षित किया शासन ने पहल करते हुए संस्था प्रशासन को निर्देशित किया निजी शिक्षण संस्था द्वारा आज 11/01/2021 को आम्बुआ आकर टीन का नीचे लटक रहे लोहे के जानलेवा पतरे को ठीक कराया जिसके बाद आसपास रह रहे परिवारों ने राहत की सांस ली थी उन्होंने झाबुआ अलीराजपुर लाइव का समस्या हर कराने में तत्परता दिखाने पर झाबुआ अलीराजपुर लाइव का आभार माना है। Post navigation मकर सक्रांति: दिनभर पतंग तथा गिल्ली डंडा के आयोजन हुए…