झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- परचून सामान से लदी आइशर ट्रक पलटी एक घायल प्राप्त जानकारी अनुसार थांदला बदनावर मार्ग पर ऋतुराज ढाबे से आगे आइशर क्रमांक एमएच 06 एसी 7126 जो कि अहमदाबाद से इंदौर के लिए परचून का सामान लेकर जा रही थी। शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते रोड के समीप खड़ी कर सह सचालक जितेंद्र आइशर ट्रक के नीचे सो रहा था तभी अचानक वाहन पीछे की ओर लुढक़ कर पलटी खा गया गनीमत रही नीचे सो रहा है सहसचालक बच गया और ट्रक उसको को रगड़ती हुई चली गई। जितेंद्र के हाथ के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया जिससे वह घायल हो गया इसकी सूचना 108 पर दी गई चालक हेमंत शर्मा व राजेंद्र मालवीय तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को लेकर पेटलावद चिकित्सालय इलाज हेतु लाए जहां उसका इलाज जारी है। Post navigation नदी-नालों में पानी सूखा, जंगली जानवरों ने पानी की तलाश में किया शहरों की ओर रुख, इंसान ही नहीं जानवरों में भी पानी के लिए मचा हाहाकार आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम सभा का किया बहिष्कार, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पंचायत को बंद रखने का लिया निर्णय