झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- आज आए तेज आंधी तूफान से मदरानी के आसपास के गांवों में विद्युत पोल गिर गए जिससे बिजली की समस्या आने वाले दिनों में क्षेत्र वासियों को हो सकती है। इस संबंध में काकनवानी डीसी के सुपरवाइजर बघेल ने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी के कारण कई विद्युत पोल गिर गए विद्युत पोल कई मकानों पर गिर गए है। तकरीबन 100 से ज्यादा विद्युत पोल गिर गए है। इसलिए बिजली चालू करने में 10 से 15 दिनों का समय भी लग सकता है। विभाग की कोशिश है कि जल्द से जल्द धराशायी पोल खड़े कर विद्युत व्यवस्था शुरू की जा सके। Post navigation तीन दिवसीय कृषि मेले का हुआ शुभारंभ किसानों को सही दाम दिलवाले के लिए बीजेपी सरकारें कटिबद्ध ; गो हत्यारी कांग्रेस के बहकावे मे ना आये = सुरेश आय॔