मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने सबको चौंका दिया,रात में गहरी नींद में सोए लोगों को गर्मी के बीच ठंडक का जब एहसास हुआ तो पता चला कि बाहर बारिश हो रही है व भी तेज आंधी तूफान तथा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ इस वे मौसम हुई प्री मानसूनी बारिश ने तो कुछ खास नुकसान नहीं किया मगर तेज आंधी हवा के कारण पेड़ों को विशेष कर आम की फसल जो कि लगभग पकने वाली है हवा के कारण फल जमीन पर गिरने से आम बगीचों वालों को हानि हुई है। साथ ही कुछ पेड़ तथा दुकानों के बाहर एवं शादी विवाह में लगे टेंट आदि भी जमीन पर आ गिरे , लगभग आधा घंटा हुई बारिश ने क्षेत्र को तर बतर कर दिया जिस कारण गर्मी से राहत मिलती नजर आई बारिश 30 मई की दरमियानी रात हुई तथा दूसरे दिन 31 मई को दिन भर तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी ने हलाकांन कर दिया,जानकारों के अनुसार अभी मौसम कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है। Post navigation मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ लकड़हारा युग में पुनः जाने की मजबूरी, जंगल से लकड़ी लाने का क्रम जारी