हरीश राठौड़, पेटलावद आंदोलनकारी भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने गांधीगिरी दिखाते हुए अपने दूध और खीरा ककड़ी को सड़क पर फैलाने के बजाय पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को वितरीत कर विरोध दर्ज कराया। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड ने बताया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते अन्नदाता परेशान हो रहे है। पिछले वर्ष हुए आंदोलन के बाद किये वादे को निभाने में सरकार सफल नही हुई है। श्री हामड ने बताया कि आज परेशान दूध और सब्जी उत्पादक किसानों ने अपनी उपज को सड़कों पर फैलाने के बजाय हॉस्पिटल में मरीजो को बांट कर विरोध दर्ज कराया। युवा किसान जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि सरकार अपने किये वादे को निभाये तभी यही आंदोलन खत्म होगा। दूसरे दिन भी नही लगी मंडी इधर आंदोलन का सीधा असर पेटलावद की सब्जी मंडी में देखने को मिला । यहां पर ग्रामीण अंचल से आने वाले सब्जी उत्पादक किसान नही पहुचे। इसी के चलते मंडी में वीरानी छाई रही। Post navigation आन्दोलन मोड में आए बावड़ी के दूध उत्पादक किसान कहा, मिनरल वाटर के भाव नहीं देंगे अपना दूध हिंदुआ सूर्य वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव शोर्ययात्रा को लेकर बनाई रूपरेखा