रितेश गुप्ता@थांदला बहुप्रतीक्षित अस्पताल चौराहे से पुरानी नगर पंचायत चौराहे का रोड निर्माण का भूमि पूजन कल 9 नवंबर को प्रातः11 बजे होने जा रहा है । जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर एवं विधायक वीर सिंह भूरिया के आतिथ्य में पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उक्त रोड का भूमि पूजन किया जाएगा । नगर के सभी नगरवासी व गणमान्य जन भी इस आयोजन में आमंत्रित हैं । नगर की समस्या को देखते हुए इस रोड का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किया जाएगा । ) Post navigation हम सब एक हैं के नारे को साथ करने के उद्देश्य से राइडर अख्तर पटेल का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिमों ने नूरी गार्डन में मनाया