लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया थाने के ग्राम पारेवा व उसके आसपास जंगली जानवरों के हमले के मरीज रायपुरिया अस्पताल में बढ़ते ही जा रहे है। इससे पहले सुबह 10 बजे पारेवा अमलवानी के आसपास दो महिला और एक पुरुष को बाघ द्वारा घायल होने की खबर ग्रामीणों के अनुसार दी गई थी जिनका इलाज भी रायपुरिया अस्पताल में जारी है ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाला जानवर बाघ ही था। रायपुरिया अस्पताल में जंगली जानवर से हमला करने के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अब तक इस तरह के 10 मरीज सामने आ चुके है। सुबह 3 मरीज पहुचे थे जिसमें दो महिला एक पुरुष था। दोपहर ढाई बजे रायपुरिया अस्पताल में इस तरह के 7 और मरीज पहुंचे जिसमे से तीन की हालत ज्यादा गंभीर होने से झाबुआ रेफर किया गया है। 3 मरीज शैतान पिता मांग मोरझारिया, मगु पिता भूरा कानाकुवा, राहुल पिता जितरा कानाकुवा का इलाज रायपुरिया अस्पताल में जारी है। जिला वन अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया की जहा हमला हुवा वहां खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची है हमे वहां बाघ के नही बल्कि लकड़बग्घे के होने के प्रारंभिक संकेत मिले है और यह लकड़बग्घा किसी मानसिक बीमारी का शिकार भी लगता है जिसे पकडऩे के वन विभाग द्वारा प्रयास जारी है। जो भी अपडेट मिलेंगे उससे रूबरू करवाते रहेंगे अभी फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि लकड़बग्घा मानसिक बीमार लगता है। अब तक यह है घायल जिनका इलाज रायपुरिया चल रहा है- मेगाबाई अनसिंह, वस्तीबाई कलसिंह, अमरसिंह भीलिया पेटलावद रेफर, शैतान मांगू, मगु भूरा, राहुल झीतरा व इसके साथ ही करीब चार लोगों को गंभीर हालात में झाबुआ रेफर किया गया है। Post navigation मिशन ओडीएफ भ्रमण के लिए शिक्षकों का दल रवाना एसडीएम विजय मंडलोई ने ग्रहण लिया चंद्रशेखर आजाद का चार्ज