फिरोज खान (बबलू) की यह खास रिपोर्ट- कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के आदेश के चलते सोंडवा एसडीएम विजय मंडलोई ने आज दोपहर को चशे आजाद नगर एडीएम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले धार जिले के बदनवार में विजय मंडलोई एसडीएम के पद पर रह चुके है, जो जुलाई माह मे तबादला होकर अलीराजपुर ज्वाइनंग दी थी और वहां से कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के आदेश के चलते सोंङवा में तीन माह एसडीएम के पद पर रहकर अपनी सेवा दे चुके है। संवाददाता से चर्चा के दौरान एसडीएम विजय मंडलोई ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद नगर में पहली प्राथमिकता विधानसभा चुनाव जनपत पंचायत आजाद नगर मे शान्ति से संपन्न करना है। कलेक्टर के निर्देशानुसार चुनाव आयोग के दिए निर्देशों की कोई अवहेलना न करे यह पहली प्राथमिकता की बात कही। Post navigation अस्पतालों में घायलों की संख्या में हुआ इजाफा, डीएफओ ने कहा प्रारंभिक लक्षण लक्कड़बग्घा के होने के मिले, ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत 2 साल बाद फिर आ गया डेंगू,स्वास्थ्य विभाग जानकर बन रहा अनजान ,पंचायत भी उदासीन