झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सोमवार को बाइक से अपने घर जा रहे एक युवक की बाइक अचानक असंतुलित होकर पलट गई जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटलावद रूपगढ़ मार्ग पर खोरिया निवासी गिरधारी रमेश कतिजा 25 वर्ष की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर हालत में युवक रमेश को चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का पोस्टमार्टम पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। Post navigation चूल में दहकते अंगारों पर चलाकर उतारी मन्नतधारियों ने मन्नते पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक, उनि, सउनि को किया इधर से उधर