मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा को देर रात गिरफ्तार कर लिया है दअरसल दो दिन पहले ग्राम रिंगोल में 42 पेटी अवैध शराब जप्त की थी एवं दो आरोपियों को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया था पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में खुलासा किया है कि वह कमीशन पर शराब बेचते थे व यह शराब नारायण अरोड़ा की थी । उनके इस बयान को आधार मानते हुए पुलिस ने नारायण अरोड़ा को 34/2 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है । आजाद नगर थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने जानकारी देता बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगोला जा रहा है । Post navigation हनीफ शेख बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित गेहूं खरीदने पहुंचा युवक वृद्धा की चेन खींचकर हुआ नौ दो ग्यारह; पुलिस जुटी जांच में