बरझर से इरशाद ख़ान की रिपोर्ट बरझर में तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 37 सेम्पल लिए थे, जो आज रात रिपोर्ट के मुताबिक सभी नेगेटिव आई है। बरझर में एक पोजिटिव दाहोद अस्पताल में आने के बाद आजाद नगर भाबरा का प्रशासनिक अमला बरझर पहुंच कर कस्बे के सात मकान पर बैरीकेड्स लगाकर आसपास से 37 सेम्पल ले गये थे । जो सभी सेम्पल नेगेटिव आये थे । जिसके चलते पंचाल मोहल्ले में पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया । *इससे पहले भी ले गये थे सेम्पल* जिले में एक मात्र बरझर ही बिल्कुल सुरक्षित है। पहले भी 13 सेम्पल ले गये थे । जो सभी नेगेटिव आये थे और दुसरी बार 37 सेम्पल ले गये जो सभी नेगेटिव आईं हैं । इस तरह बरझर गांव कोरोना महामारी से बिल्कुल सुरक्षित है। Post navigation आलीराजपुर जिले में 30 कोरोना पॉजिटिव; शहर का एमजी रोड़ चपेट मे; बोरी-जोबट-भाभरा में नए मरीज .. संकल्प ग्रुप ने गणेशजी की पेंटिंग चित्रकला प्रतियोगिता