विपुल पंचाल, झाबुआ

 संकल्प ग्रुप ने गणेश उत्सव के अवसर पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए घर से ही गणेश जी के विभिन्न स्वरूप में आकृतियों की पेंटिंग बनाकर बच्चो से मंगवाई बच्चो ने बड़े उत्साह से चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को उल्लास से मनाया।कार्यक्रम के अतिथि सलोनी सिद्धार्थ जैन मेडम के थे बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए उद्बोधन में ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव कार्य करने का सन्देश दिया।साथ ही उन्होंने बच्चो को चॉकलेट बांटी।
अतिथि के साथ ही संकल्प ग्रुप की अध्यक्ष भारती सोनी ने कार्यक्रम में सहयोगी सभी बच्चो को पुरस्कार वितरित किये।

चित्रकला प्रतियोगिता में 20 बच्चो की प्रविष्ठियां प्राप्त हुई जिसमें
प्रथम- पीनल नीमा
द्वितीय-आर्या शाह
तृतीय-यामिनी रुनवाल को प्राप्त हुआ।
प्रोत्साहन पुरस्कार
भव्या नीमा,वनिशा जैन,सौम्या नीमा,पलक तिवारी को प्राप्त हुआ।
अन्य सभी सम्मिलित प्रतिभागियों को संकल्प ग्रुप की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कर्यक्रम के दौरान ग्रुप की ही संगीता सतीश आगार ने मास्क वितरित किये।
संस्था सदस्य रानू कमेडिया ने उपस्थित सभी बच्चो को अगली प्रतियोगिता के लिये प्रेरित किया।
केहुल जैन,लुभांश जैन,भक्ति कटारिया,अवि जैन,वैदिक नीमा,नेहल सोलंकी,निष्ठा जैन,आज्ञा कोठारी,मनन नीमा ने भी बहुत बढिया पेंटिंग बनाकर प्रस्तुत की। संस्था की ऋषिका सोनी ने सबका आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *