फिरोज खान@ आलीराजपुर Live आलीराजपुर जिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद यहां पर कोरोना मरीज हर दिन लगातार बढ़ रहे हैं। हर आयुवर्ग के लोग इस बीमारी के गिरफ्त में आ रहे हैं। आज सुबह की रिपोर्ट में 30 ओर कोरोना का पॉजिटिव मरीज जिले में सामने आया है। इनमे आजादनगर (भाभरा), बोरी ओर जोबट के साथ आलीराजपुर का एमजी रोड़ चपेट में आये हैं। लगातार जिले में कोरोना मरीजो का आंकड़ा हर किसी के लिए चिंता का विषय है। आलीराजपुर Live की सभी जिलेवासियों से अपील है कि हर व्यक्ति को यह समझाना होगा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण तभी संभव है जब हम और आप नियमों का पालन करेंगे। नियम तोड़ेंगे तो यह वायरस को और फैलने में मदद करेगा। डॉक्टर इलाज कर सकता है, मगर कोरोना को समाज से खत्म करने का इलाज सिर्फ लोगों के पास ही है, इसलिए नियमो का पालन करे। Post navigation 10 मरीजो के साथ राणापुर कोरोना मरीजो का आंकड़ा 100 के पार; जिले में कुल 14 पॉजिटिव अलीराजपुर जिले का बरझर कस्बा covid 19 से अब तक अछूता