चंद्रभान सिंह भदौरिया @ चीफ एडिटर करीब तीन दिन चले घटनाक्रम के बाद आलीराजपुर के बहुचर्चित अनाज परिवहन के मामले में प्रशासन ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी सुनीता मसराम द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर आम्बुआ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने विजय पिता रामलाल देवड़ा, केन्द्र प्रभारी नागरिक आपूर्ति निगम जोबट, सुरेश पिता केकड़िया कन्नोज, निवासी-खट्टाली रोड़ जोबट, शाखा प्रबंधक, जोबट, दिनेश पिता वेस्ता चौहान ग्राम-मालवेली, धनराज पिता रामचंद्र माहेश्वरी निवासी- भेरू कॉलोनी कुक्षी, जिला-धार एवं वाहन क्रमांक एमएच 18 बीजी 5688 के मालिक अंकित पिता धनरज माहेश्वरी निवासी-भेरू कॉलोनी कुक्षी, सुनील अग्रवाल, निवासी-जोबट पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं 406, 409, 420 में अपहरण पंजीबद्ध किया गया है। यह था मामला गुरुवार शाम को तहसीलदार अजय पाठक ने आम्बुआ पेट्राेल पंप से एक ट्राले एमएच 18 बीजी 5688 को जब्त कर थाने खड़ा कराया गया था। जांच करने पर उसमें अनाज भरा हुआ था। ड्राइवर ने इसे बेहड़वा वेयर हाउस से भरने की बात कही थी। इसके बाद अधिकारियों ने वेयर हाउस को सील कर दिया था। मामले में बेहड़वा और जोबट के वेयर हाउस में रखे अनाज का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अलावा ट्रॉले को आलीराजपुर ले जाकर उसमें भरे अनाज की तुलाई की गई। इसके बाद प्रशासन ने मामले में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। Post navigation पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई पेट्रोलिंग जिला प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में संगठन को मजबूत करने पर हुई बात