अलीराजपुर। अलीराजपुर जिला प्रेस क्लब ने कल नववर्ष मिलन समारोह रखा गया था जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने सुरेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। राकेश चौहान आदि ने उन्हें याद करते हुए पूरी जिला प्रेस क्लब टीम को एक सूत्र में बांधकर सुरेंद्र वर्मा की यादों को व उनके द्वारा किए हुए कार्यों को जिला प्रेस क्लब टीम को बताया। सभ ने कहा जिले में उनकी कार्यों को कभी नहीं भुलाया जाएगा, यह प्रण प्रेस क्लब के साथियों ने लिया। जिला सचिव यतेंद्र सिह सोलंकी ने बताया कि आने वाले समय ने टीम को मजबूत किया जाएगा। जिला प्रेस क्लब को एक जुट होकर कार्य करना है इस मिलन समारोह में नानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र वाणी, जोबट प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन, सहित कट्ठीवाड़ा, उमराली, सोंडवा आदि जगह से प्रेस क्लब के सदस्यों ने भाग लिया व आगामी कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार की। Post navigation अलीराजपुर के बहुचर्चित अनाज परिवहन मामले में इन 6 पर हुई एफआईआर , जानिए कौन हैं आरोपी !! आदिवासी महासम्मेलन को लेकर ग्राम गिरला में हुई बैठक