आलीराजपुर। आदिवासी महासम्मेलन को लेकर शनिवार दिनांक 07/01/2023 को ग्राम गिराला फाटक पर सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों के साथ बैठक रख हमीरपुरा कवांट में होने वाले 30वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया है, साथ ही सब एक होकर समाज के महासम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गईं हैं। इसके साथ साथ विभिन्न जिलों से आने वाले आदिवासी बचाओ यात्रा को लेकर सामाजिक रैलियों विभिन्न जिलों से आ रही है। जिसका भव्य स्वागत ढ़ोल – मांदल से करने का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया हैं। बैठक में उपस्थित जयस ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद जी कनेश, गिरधारी जी डावर,विक्रम बामनिया चांदपुर – बोकड़िया, निलेश राठवा निचावास,तथा स्थानीय कार्यकर्ता धनसिंह चौहान, लालु चौहान, कमलेश पचाया, हाबला पचाया,मुकेश चौहान, थानसिंह चौहान, केरमसिंह पचाया, जंगलीया चौहान, विजय,करम सिंह तथा कई ग्रामीण शामिल हुए। Post navigation जिला प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में संगठन को मजबूत करने पर हुई बात जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर रखी गई मांगे, अनाज परिवहन के मामले को भी उठाया