आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी जोबट तथा बोरी के साथ बलेड़ी डेकाकुंड मार्ग, जोबट उदयगढ़ मार्ग पर अचानक पेट्रोलिंग के लिए निकल पड़े। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों को चेक किया गया। बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। गौरतलब है कि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग, नाइट पेट्रोलिंग, होटल लॉज की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया की लगातार गुंडे बदमाशों पर दबिश की कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation CM शिवराज झाबुआ – अलीराजपुर दौरे पर आयेंगे ..!! अलीराजपुर के बहुचर्चित अनाज परिवहन मामले में इन 6 पर हुई एफआईआर , जानिए कौन हैं आरोपी !!