https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250830-WA0041.mp4 ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आज छकतला क्षेत्र में तीन जगह हुए सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को गुजरात के बोडेली अस्पताल किया रवाना। सुबह आलीराजपुर छकतला मार्ग पर लोढनी गांव में एक बड़ी सी वज़न उठाने वाली झुमलायन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई, गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई। दुसरी घटना मधुपलवी गांव की बड़ी लोरी गाडी टर्न लेते समय सड़क पर टिक गई, जिससे एक घंटे से ज्यादा हाईवे जाम रहा, लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, दोनों साईड वाहनों की लाईन लग गई, तीसरी घटना छकतला के इन्द्रावास में दो बाईक सवार आमने-सामने टक्कर से विकास डावर उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल को स्वास्थ्य केंद्र बखतगढ़ भेजा गया, जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उससे गुजरात के बोडेली रैफर कर दिया गया। Post navigation छकतला बस स्टैंड चौराहा हुआ जलमग्न, लोग परेशान; हो सकता है हादसा डूब क्षेत्र के लोगों की समस्या का निराकरण करने के लिए लगाया शिविर, मेधा पाटकर ने उठाई ग्रामीणों की आवाज