जीवन राठोड , सारंगी मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत पूरे गांव में विभिन्न गतिविधियां हो रही है। ग्रामवासी बड़े ही उत्साह के साथ स्वेच्छा से “राम के काम” के लिए जुड़ रहे है। पूरे गांव में राम नाम का लेखन पूरे गांव में राम नाम का लेखन किया गया है। भगवान राम के नाम के साथ राम मंदिर के चित्र को भी दीवारों पर उकेरा गये है। रामभक्तों की तैयारी पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवा ध्वज बने आकर्षण का केंद्रसारंगी चौपाटी से मुख्य चौराहे से पूरे गांव मै भगवा ध्वज लगाकर आकर्षक सज्जा की गई है। हर घर ,हर मंदिर भगवा ध्वज लगाए गए है। वही कल समस्त प्रतिष्ठा बंद रख कर महोत्सव को भव्य तरह से मनाने कि रामभक्तों का तैयारी है । बांटे अक्षत और निमंत्रण पत्र सर्व हिन्दू समाज ने पूरे गांव में घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र बांटे और 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस कार्य मे भी बच्चों, महिलाओं एवं युवकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया दे रहा है। निकल रही प्रभातफेरी कड़ाके की ठंड भी रामभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पा रही है। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर व गायत्री माता मंदिर से प्रतिदिन प्रातःकाल 5: 00बजे प्रभातफेरी निकाली जा रही है जिसमे वाद्य यंत्रों के साथ भजन गाती मंडली पूरे ग्राम का भ्रमण कर गांव में धार्मिक वातावरण निर्मित कर रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद इसमें अच्छी संख्या में बच्चे, युवा एवं महिलाएं शामिल हो रही है। प्रभातफेरी में शामिल होने वालों के लिए प्रतिदिन चाय और नाश्ते की प्रसादी की व्यवस्था अलग अलग राम भक्त द्वारा की जा रही है। इसके लिए इच्छुकों द्वारा हर दिन की एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। Post navigation कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाराज जमीनी कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन पर राम मंदिर निर्माण में त्याग देने वालों का गुणगान किया