झाबुआ। नवदुर्गाधाम मां जगदम्बे मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर रविवार को नवरात्रि पर्व के छठवे दिन मंदिर सेवा समिति महिला मंडल द्वारा प्रात: 11 बजे से विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं का कॉलोनी की महिलाओं द्वारा माताजी मंदिर परिसर में महावर, हल्दी, कुमकुम आदि से पांव पूजा कर उन्हें श्रद्धा भावना के साथ प्रेम से भोजन करवाया तथा प्रत्येक कन्या को उपहार स्वरूप दक्षिणा भी दी गई। महिला मंडल द्वारा आपसी सहयोग एवं समन्वय से कन्या भोज के आयोजन का अनुष्ठान संपन्न किया गया। गौरतलब है कि मां अम्बाजी के दरबार मे नवरात्रि पर्व में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन के साथ ही महामंगल आरती का आयोजन भी किया जा रहा है एवं प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। भजनों के कार्यक्रम में कीर्ति देवल का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation महिला के साथ की जबर्दस्ती हैंडपंप सुधारने-तालाबों के गहरीकरण व क्वॉलिटी की खाद देने से किसानों को मिलेगी भरपूर पैदावार