जितेंद्र वाणी, नानपुर विगत रात्रि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पहली बार अलीराजपुर में पंचेश्वर मित्र मंडल व एकलव्य म्यूजिकल ग्रुप आजाद नगर के साथ नवरात्रि पर्व में गाने की मधुर आवाज के बाद गुजरात के पावागढ़ महाकाली में धूम मचा दी। अलीराजपुर, जोबट, नानपुर से समेत हजारों लोगों के बीच जब अमीषा वाणी ने गरबों की प्रस्तुतियां दी तो पूरा श्रोता झूम उठे। वहीं गुजरात के आणंद गांधी नगर से आई गायिका वर्षा पांडे एवं अमीषा वाणी ने अपनी दिलकश आवाज से पूरा माहौल खुशमय कर दिया जिसके बाद श्रोता अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाए। इस दौरान वाणी समाज के अध्यक्ष योगेंद्र वकील, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वाणी समेत समाजजनों ने बधाई दी। गौरतलब है कि अमीषा जयंतीलाल वाणी ने इंदौर में पढ़ाई की व साथ ही बचपन से ही गानों के शोक ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। ) Post navigation शरद पूर्णिमा पर विशाल भंडारा सम्पन्न अज्ञात कारणो के चलते महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाए पति पर हत्या का आरोप