कल रविवार को अज्ञात कारणो के चलते एक महिला की मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले में नया मोड़ आज सोमवार को आया। जब मायके पक्ष ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया। दरअसल, रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलकुण्डिया निवासी महिला कल्लाबाई पति कैलाश वसुनिया की रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया उनकी मौत कीटनाशक पीने से होना बताई जा रही है, लेकिन कल्लाबाई के परिजनो का आरोप है कि उनके शरीर पर गंभीर चोटे है। उनकी कीटनाशक पीने से मौत नही हुई है। महिला का मायका भेसगुवाड़ा दुलाखेड़ी है। महिला के शव को पेटलावद पोस्टमार्टम हेतु लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनो के सुपूर्द किया। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले को लेकर कुछ स्पष्ठ नही हो पाया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। Post navigation अमीषा वाणी की दिलकश आवाज ने बांधा समां, देर रात तक झूमते रहे श्रोता अभा कवि सम्मेलन में कवियों की देशभक्ति -ओजस्वी कविताओं को सुनने देर रात तक जमे रहे रसिक श्रोता