फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलीराजपुर पर्यावरण सहयोग संस्था के अध्यक्ष व अमरनाथ यात्री दीपक दीक्षित ने बताया कि अलीराजपुर से अमरनाथ यात्रा पर निकले वाला जत्था 18 वर्षो से लगातार जारहा है अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 24 तारीख को 1 बजे दाहोद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगा जिसमे पहले दिन दर्शन के लिये 7 यात्री साई मंदिर से दाहोद के लिए निकलेगा। दाहोद से जम्मू पहुंचेंगे वहां से श्रीनगर होते हुए बालटाल से पैदल 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन 28 तारीख को करेंगे। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में महेश चौहान, रिकी परिहार,आजाद डोडवे, संजय लाकरे, राजू चौहान, सुनील मावी जिसमे 5 नपा के कर्मचारी रहेंगे। आने वाले दिनों में अलीराजपुर जिले से कई जत्थे दर्शन के लिए अलग अलग तारीख में रवाना होंगे। अमरनाथ यात्री संघ के संरक्षक बालु भाई गुप्ता, आशुतोष पंचोली, लाला जोशी, आशु दुब, महेंद्र टवली, बन्टू परिहार, भदू भाई पचाया, विधायक नागरसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, उपाध्यक्ष मकु परवाल आदि ने यात्रियों की सफल यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी। Post navigation लकड़ी तस्करों का बोल बाला, 14 दिन बाद भी सागवान के कटे पेड़ पर नहीं पहुंचा वन अमला शरीर और आत्मा का सच्चा सम्बन्ध ही योग – श्री कुलकर्णी