झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट नगर से अमरनाथ यात्रा का प्रथम जत्था शनिवार को स्थानीय शंकर मंदिर से रवाना हुआ। प्रथम जत्थे में नगर सहित आसपास से 70 यात्री रवाना हुए जो रिक बस के द्वारा अमरनाथ पहुंचेगे। यात्रीयों को विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। जहां यात्रियों का माला से सम्मान किया गया व जलपान प्रदान किया गया। यात्रा का संचालन रमेश सोनी व जगननाथ पाटीदार के द्वारा किया जा रहा है। Post navigation मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल का हुआ उद्घाटन रक्त परीक्षण व रक्तदान शिविर में हुआ 25 यूनिट रक्तदान