झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा के अभिषेक अभिषेक का चयन 30 सितंबर को जबलपुर में खेले जाने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में हो गया। अभिषेक वर्तमान में महाकाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उज्जैन से सिविल में इंजीनियरिंग कर रहे है। अभिषेक का राज्य स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में होने पर बीईओ पेटलावद शकुंतला शंखवार ने कहा कि हमं बेहद खुशी एवं गर्व का अवसर प्राप्त हुआ है, विद्यालय का बालक आज राज्य स्तर पर परफॉमेंस देने जा रहा है। इस दौरान उन्हें अभिषेक को शुभकामनाएं दी। वहीं सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा का कहना था कि गांव से कई प्रतिभाए पहले भी निकली है जिन्होंने राज्य स्तर तक श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अभिषेक की इस उपलब्धि गर्व का विषय है। Post navigation वह बाजार गई सामान लेने और कर लिया अगुवा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगाया सिलिकोसिस शिविर