झाबुआ। अखिल भारतीय स्तर पर भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक दिलवाने वाले झाबुआ निवासी नरेन्द्र चतुर्वेदी का भव्य सम्मान समारोह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बीएसएनएल कार्यालय रतनपुरा पर रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयकर अधिकारी प्रकाश तिर्की उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में बीएसएनएल के एसडीओ आरके लोधी,,उमंग सक्सेना, संकल्प, जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकसिंह धाकरे उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला आयकर अधिकारी तिर्की ने नरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिले के नाम गौरवान्वित करने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बीएसएनएल में चतुर्वेदी एक हीरे के समान है। हीरे को तराशने का काम जोहरी ही कर सकता है। जिले में चतुर्वेदी जैसी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने की आवश्यकता है। इसके बाद चतुर्वेदी द्वारा अभा बीएसएनएल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर शतरंज प्रतियोगिता में उनके द्वारा महसूस किए गए अनुभव सुनाए गए वहीं मप्र की टीम में उनके साथ शामिल 3 अन्य खिलाडिय़ों के प्रशंसा की। Post navigation गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, के साथ हुआ गणेश विसर्जन कलेक्टर ने जनचौपाल में पहुंचकर किया समस्याओं का निराकरण