लंबे वनवास के बाद थादंला विधायक कलसिंह भाबर की बीजेपी मे अधिकृत वापसी हो गयी है अभी तक वह अनाधिकृत रुपए से बीजेपी मे थे । by – रितेश गुप्ता – थांदला साढ़े तीन साल के थकाऊ इंतजार के बाद अंततः थादंला के निर्दलीय विधायक ” कलसिंह भाबर ” भाजपाई हो गये है बीजेपी यूँ तो उन्हे अपना ओर कलसिंह खुद को बीजेपी का बताते आये है लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय भोपाल प्रवास के दोरान अब उन्हें भाजपा मे शामिल किया है इसलिए अधिकृत रुप से उन्हें भाजपाई विधायक कहा जा सकेगा हालांकि विधानसभा मे उनके ऊपर से निर्दलीय का टैग शायद ही लगे । गोरतलब है कि कलसिंह 2013 के विधानसभा चुनाव मे बीजेपी से टिकट ना मिलने पर बागी हो गये थे ओर बतोर निर्दलीय चुनाव लडकर जीता था ; उस समय बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन जीतने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने भी कलसिंह को अपना बताकर काय॔ व्यवहार करना शुरु कर दिया था ओर बीजेपी संगठन ने भी । Post navigation इन सात कारणों से राणापुर मे मिली कांग्रेस को हार होटल संचालक के सहायक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल ; लोटाई सोने की पोहची