रक्षित मोदी, छकतला आज लाभपाचम के अवसर पर ग्राम छकतला मे हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव किया गया। हनुमानजी का चोला चढ़ा कर 56 प्रसादी का भोग लगाया गया। अन्नकूट के दौरान भगवान को 7 क्विटंल सब्जी का भोग लगाया गया। इस अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि हनुमान मंदिर में पिछले 30 वर्षों से अन्नकूट महोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबूलाल वाघेला, रमणलाल वाणी, शंकरलाल राठौड़, धर्मेन्द्र राठौड़, कनु वाणी, सुखलाल राठौड़, राहुल वाणी, बसंत किराड़, लाला मोदी, पियुष वाणी, बृजेश श्रीवास्तव, मिंटू हलदार, राजेश कहार, नानजी कनेश, आशीष का सहयोग सराहनीय रहा। ) Post navigation आकर्षक रंगोली बनाकर मप्र स्थापना दिवस मनाया पाटीदार समाज ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण