झाबुआ लाइव डेस्क झाबुआ एसपी विनीत जैन ने पेटलावद के विवादास्पद टीआई दिनेश शर्मा को आज हटा दिया है। उन्हें पेटलावद से महिला अपराध शाखा झाबुआ में भेजा गया है, जबकि जिला पुलिस बल झाबुआ में पदस्थ संजय रावत अब पेटलावद के नए टीआई होंगे। गौरतलब है कि दिनेश शर्मा के खिलाफ लगातार दुव्र्यवहार की शिकायतें एसपी को मिल रही थी और बीते दिनों घुघरी कांड को लेकर जयस संगठन ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोला था। ) Post navigation प्रसूता को एम्बुलेंस में करवाई सफल प्रसूति, जच्चा-बच्चा स्वस्थ हाईकोर्ट पहुंचे जोबट से हटाए गए एसडीओपी आरसी भाकर, मामले को लेकर हाईकोर्ट इंदौर की सुनवाई कल