झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- चतुर्दशी पर विसर्जन हेतु नगर में ग्रामीण झांकियां निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान से एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा पुरानी मंडी से ग्रामीण झांकियां निकाली गइ। झांकियां नगर के में भ्रमण के उपरान्त अपने अपने ग्रामों में गणेश के विसर्जन के साथ समापन हुआ। नगर के प्रमुख आजाद चौक पर विधायक कलसिंह भाबर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, महेश नागर, राकेश सोनी समेत भाजपा कार्यकर्ताओ नें झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर में गाजे-बाजे के साथ गजाजन को विदा किया। देर रात तक गणपती बाप्पा मोरीया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज के साथ नौगावा नदी, खजुरी नदी तट पर एवं पद्मावती नदी पर विसर्जन का क्रम चलता रहा। Post navigation उपलब्धियों से भरा रहा भाबर का राजनैतिक सफर हजारों नम आंखो ने दी पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर को श्रद्धांजलि