झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक स्व. रतनसिंह भाबर की अंतिम यात्रा आज उनके गृह गांव खजूरी से निकाली गई।भाबर के पार्थिव शव को देर शाम को अपने ग्रह ग्राम खजूरी लाया गया, तभी से लेकर सुबह तक परिजनो एवं एवं समर्थकों की अंतिम दर्शन हेतु जमावड़ा लगा रहा। उपस्थित जनों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एवं पारम्परिक विधी के पश्चात अंतिम यात्रा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ निकाली गई। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता के सम्मान मे समूचा क्षेत्र उनकी अंतिम यात्रा मे शामिल था। हजारों लोगों ने नम आंखो से अपने नेता के अंतिम संस्कार मे शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने वरिष्ठ नेता स्व. रतनसिंह भाबर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता स्व. रतनसिंह भाबर हमारे वरिष्ठ व सम्मानीय नेता थे, उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस ने कई उपलब्धियां हासिल की, वे ओजस्वी वक्ता व बहुमूल्य प्रतिभा के धनी थे। राजनैतिक क्षेत्र मे उन्होंने कई बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी को हमेशा मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। सम्पूर्ण क्षेत्र मे उन्होंने ख्याति प्राप्त की, सम्पूर्ण क्षेत्र मे उनका व्यक्तिगत प्रभाव था। आज वे हमारे बीच मे नही है मगर उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। आज हम अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित हुए और हमें उनके कार्यो को आगे बढ़ाना है यही हमारी वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। अंतिम यात्रा मे सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक कलसिंह भाबर, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया,जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर परिषद, नगरअध्यक्ष बंटी डामर, मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के संयोजक महेश जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, मंडी अध्यक्ष गणराज आचार्य, अमित शाहजी, महेश नागर, जेवियर मेड़ा, वालसिंह मेड़ा, गंगाबाई बारिया, झाबुआ नगरपालिका अध्यक्ष मन्नू बाई डोडियार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचन्द्र जैन, शांतिलाल पडियार, जितेंद्रप्रसाद अग्निहोत्री, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भूरिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, जिला महामंत्री यामीन शेख, वरिष्ठ नेता नगीन शाहजी, गुरुप्रसाद अरोरा, नारायण भट्ट, प्रकाश घोड़ावत, पार्षद लक्ष्मण राठौड़, मनीष बघेल, विकास रावत, राजेश जैन, आनंद चौहान, एसडीएम एसएन दर्रो, एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी एसएस बघेल, असगर पटवारी, कमालुद््दीन शेख, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खां, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, शहर अध्यक्ष राजेश डामर, कालूसिंह नलवाया, अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, चेनसिंह डामोर, जितेंद्र धामन, फौजदारसिंह डामर, सुधीर भाबर, महेंद्र नागर, श्रीमंत अरोरा, शकील रज्जाक खान, शम्मी खान समेत जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेसए महिला कांग्रेसए युवक कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही नगर के समस्त समुदायों के प्रमुख, संगठनों के पदाधिकारियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। भाबर के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र जसवंत भाबर, आनंद एवं अनिल भाबर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *