झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतनसिंह भाबर के निधन से पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 69 वर्षीय रतनसिंह भाबर आधे से अधिक जीवन को जनता की सेवा में लगाते हुए 46 वर्षो तक राजनीति की। भाबर ने 1971 से अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की। अपने राजनैतिक सफर में उन्होंने पंच से लेकर विधायक तक का सफर तय किया। साथ ही पार्टी के कई उच्च पदों पर रहकर जन सेवा की। स्व. भाबर राजनैतिक शुरुआत में अपने गृह ग्राम खजूरी के पंच-सरपंच रहे, जिसके पश्चात उनकी निष्ठा, सेवा भाव एवं पार्टी के प्रति सम्पर्ण के भाव के चलते हुए लगातार राजनैतिक ऊंचाइयों पर पंहुचे। श्री भाबर जनपद अध्यक्ष रहने के बाद 1998 में विधायक चुने गये। 1998 से 2003 तक विधायक रहने के साथ विपणन सहकारी संस्था के अध्यक्ष रहे व सफल संचालक बने। भाबर के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई बड़े एवं छोटे चुनावों में जीत दर्ज की। आप अपेक्स राज्य भूमि विकास बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। शिवसागर बांध भी भाबर के विधायक काल की देन रहा जिनके लिए आज भी नगर एवं क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हें याद किया जाता है। भाबर बीते एक सप्ताह से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में जिदगी एवं मौत की लड़ाई लड़ रहे थे व उनका पूरा परिवार उनके लिये प्रार्थना में जुटा था बायपास सर्जरी के उपरान्त वॉल्व बदला गया था जिसके पश्चात उन्हें ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी और उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया। एक सप्ताह के गम्ंभीर उपचार के दौरान भाबर ने अस्पताल में ही अंतिम सांसे ली। अंतिम समय में पत्नी मंजुला भाबर, पुत्र जसवंत, आंनद, अनिल भाबर उनके साथ रहे। भाबर के निधन की खबर मिलते ही पूरेे विधानसभा क्षेत्र एवं कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता में शोक की लहर छा गई। श्री भाबर की अंतिम यात्रा 5 सितम्बर को उनके गृह ग्राम खजूरी-थांदला के निवास स्थान 11.30 बजे निकाली जाएगी। Post navigation कवि सम्मेलन में कवियों ने गुदगुदया अनंत चतुर्दशी पर निकली ग्र्रामीण झांकियां, नगर में हुआ भव्य स्वागत