भूपेंद्र नायक, पिटोल मध्य प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के मध्य निर्धारित अपने बूथ जितने एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के तहत चुनाव में अपने दायित्व को निर्वहन करने वाले जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को पद दिए जा रहे हैं, ताकि चुनाव जीता जा सके। इसी के तहत पिटोल क्षेत्र के युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान को आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमन शुक्ला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से आईटी सेल जिला झाबुआ का संयोजक बनाया गया है। अतुल चौहान के संयोजक बनने पर पिटोल मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सभी पंचायतों के सरपंचों तथा जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। अतुल चौहान को पिटोल एवं समस्त जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ आम कार्यकर्ता भी बधाई दे रहे हैं। Post navigation छात्राओं के साथ प्राचार्य और शिक्षिका करते हैं दुर्व्यहार, चौकी प्रभारी से की शिकायत, जिला मुख्यालय से भी अधिकारी आए राधा-कृष्ण मंदिर पिटोल में भागवत कथा अमृत का रसपान कर रहे श्रद्धालु