झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- साधुमार्गी संघ के झाबुआ जिला प्रभारी महेश शाहजी थांदला ने बताया कि देशभर में जैन समाज से प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुंबई (बोरीवली) में होने वाले होने वाले अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलासमल संचेती की उपस्थिति में प्रदीप रतनलाल रुनवाल अतिरिक्त महानिदेशक को स्व. सेठश्री चंपालाल सांड पुरस्कार से समान्नित कर प्रशस्ति पत्र व 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष साधुमार्गी संघनायक श्री 1008 रामलाल मसा आदिठाणा का चातुर्मास मुम्बई के बोरीवली में चल रहा है। देश विदेश से हजारों गुरुभक्तों का मेला लग रहा है। इस पुरस्कार के लिए चयन होने से झाबुआ जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Post navigation एएनएम की सेवानिवृत्ति के बाद बरवेट उपस्वास्थ्य केंद्र के मरीज हो रहे परेशान प्रदेश सरकार के सुस्त रवैये से 1 लाख 8 हजार बैकलॉग पद है रिक्त