नानपुर से जितेंद्र वाणी

जिले के अतिथि शिक्षकों ने फिर एक अतिथि शिक्षिका को खो दिया। अलीराजपुर जिले की एक अतिथि शिक्षिका ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश भूरिया ने बताया हमारे जिले की एक अतिथि शिक्षिका गांव कवटु की निवासी कैल बाई पिता समरिया भयडिया वर्ग 3 में   पटेल फलिया की प्राथमिक विद्यालय में सेवाएं देते आ रही थी। लेकिन अस्थाई नौकरी कम वेतन व घर ग्रहस्ती चलाने से परेशान होकर अपना जीवन किटनाशक दवाई पिकर समाप्त कर लिया। हम शासन से पुनः मांग करते हैं की हम अतिथि शिक्षकों के भविष्य की चिंता भी करें ताकी बुढ़े मां बाप के सहारे देने वाले अतिथि शिक्षक रोज आत्म हत्या करने से रूक जाए। उन्होंने बताया आज भी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। वर्ग 3 को 5 हजारे देने के बदले 3500, वर्ग 2 को 7 के बदले 5500 वर्ग 1 को 9 के बदले 7500 रुपए दिया गया है, फिर अतिथि शिक्षक कहां से परिवार चलाएंगे। अतिथि शिक्षक परिवार की ओर से  शिक्षिका केल बाई की आत्मा को शांति मिले ऐसी कामना के साथ ॐ शांति प्रदान करते हुए जिले के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष महेश भूरिया, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, आजम चौहान, भीका गणावा, कैलाश मंडलोई, हरसिग भिड़े, अंजु वर्मा, प्रेमलता चौहान ने श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *