झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- बरवेट-टांडा मार्ग पर मंगलवार रात्रि 8.30 बजे जुलवानिया अपने सुसराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी मौके पर ही युवक की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरूपाडा खवासा निवासी लखन हवजी माल उम्र 27 वर्ष बाइक से अपने ससुराल जुलवानिया जा रहा था तभी बरवेट टांडा के मध्य एक अज्ञात वाहन ने उसके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन सहित लखन एक और गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई, जिसके पश्चात मौके पर पुलिस पहुंची और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुधवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपूर्द किया गया। Post navigation निचली बस्ती में जाकर सहायक आयुक्त ने खुले में शौच नहीं करने की समझाइश नापतौल और खाद्य के चेकिंग अभियान में 5 गैस सिलेंडर जब्त, खाद्य सामग्री के लिए नमूने