सलमान शैख, पेटलावद अभी-अभी बावड़ी में बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 पर कॉल कर सूचना दी लेकिन सूचना के करीब आधे घंटे बाद 108 पहुंची है जिसके कारण गंभीर घायल व्यक्ति रोड पर ही घायल अवस्था में जूझता रहा। ग्रामीणों में इसको लेकर काफी आक्रोश उत्पन्न है। युवक की पहचान कैलाश बाबर निवासी गोपालपुरा के रूप में हुई है। जो अपने घर बाइक से जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। ) Post navigation मुख्य मार्ग पर बदहाल होती यातायात व्यवस्था दोष पंचायत का या पुलिस प्रशासन का क्रिकेट महाकुंभ तीसरा दिन: रोमांचक मुकाबले में इस जानी-मानी टीम को दी अमझेरा ने शिकस्त..