रितेश गुप्ता, थांदला ब्लड बैंक समूूह थांदला के सक्रीय सदस्य अजय सेठिया राष्ट्रीय मानव रत्न अवार्ड सें सम्मानित होगे। मानव एकता फाउंडेशन एवं आॅल इंडिया यूथ बिग्रेड टीम भोपाल द्वारा रक्तदाता सम्मान हेतु आयोजित नेशनल अवार्ड समारोह आमंत्रित किया है जिसमें उन्हें मानव रत्न आवार्ड से नवाजा जाएगा। 8 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह हेतु मानव एकता फाउंडेशन के चेयरमैन एवं सचिव नंदलाल अग्रवाल द्वारा निमंत्रण भेज कर सूचित किया गया। अजय सेठिया को उक्त अवार्ड हेतु मनोनीत होने पर परिवारजनों, ब्लड बैक समूह एवं नगरवासियों द्वारा बधाई दी गई। Post navigation राजस्व निराकरण शिविर में 200 प्रकरणों में राशि वसूल, 60 से भराए बांड भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल की हुई कार्यकारिणी घोषित