झाबुआ Live के लिए दिनेश वर्मा की Exclusive रिपोर्ट अगर आप अक्सर झाबुआ से इंदोर के लिए चलने वाली प्रिंस यात्री बस में यात्रा करते है तो सावधान हो जाईये क्योकि आपकी जान खतरे मे है क्योकि इस बस का चालक बेहद लापरवाह है ओर करीब 80 से 100 यात्रियों को लेकर यह ड्राइवर करीब करीब हर रोज मोबाइल पर बात करते हुए बस चलाता है झाबुआ लाइव को एक यात्री ने यह वीडियो उपलब्ध करवाया है वीडियो चार दिन पुराना है । यात्री ने बताया कि चालक करीब 100 सवारियो को लेकर इंदोर के लिए निकला .. इंदोर के पहले बस हादसे का शिकार होते हुए बची । इस यात्री ने देखा कि चालक बार बार मोबाइल पर बात कर रहा था ओर एक हाथ से गियर ओर स्टेरिंग संभाल रहा था । इस यात्री ने कहा कि कैबीन में बैठकर उसने यह वीडियो बनाया है । झाबुआ लाइव बस यात्रीयों से अपील करता है कि जब भी चालक ऐसी लापरवाही बरते तुरंत विरोध करें ओर बस रुकवाकर चालक – परिचालक से बात करें जरुरी होने पर आरटीओ – पुलिस या बस मालिक से संपर्क करे ..। Post navigation कांग्रेस ने भाजपाई पार्षदों से मिलकर अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वसनीय प्रस्ताव किया पारित सोसाइटी की गलती से खुन के आंसु रो रहा किसान नाथु ; क्या मदद करेंगे कलेक्टर ?