अलीराजपुर Live डेस्क के लिए कट्ठीवाडा से गोपाल राठोड की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

अगर आप अगले एक दो दिनों मे अलीराजपुर जिले के कश्मीर मानें जाने वाले कट्ठीवाडा जाने का काय॔क्रम बना रहे है तो ऐसा बिलकुल ना करें क्योकि आजादनगर – कट्ठीवाडा मार्ग की मोरधा की पुलिया प्रशाशन ने धराशायी कर दी है ओर पाइप डालकर नयी पुलिया बनाने की कारवाई तेजी से चल रही है कल यानी बुधवार ओर गुरुवार तक यह पुलिया शुरु नहीं हो सकेगी । यानी शुक्रवार के पहले आपका यात्रा करना संभव नहीं है कट्ठीवाडा तहसीलदार नितिन चोहान ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि कल शाम तक पुलिया शुरु होने की उम्मीद है । अलीराजपुर लाइव आम लोगों ओर पय॔टको से अपील करता है कि वह दो दिन इस माग॔ पर यात्रा ना करें ओर अगर अरजेंट आना हो तो आप अलीराजपुर से गुजरात होते हुए कट्ठीवाडा पहुंच सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *