अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संपूर्ण जिले में चैकिंग के दौरान कई वाहनों के चालानी कार्रवाई की गई। आम्बुआ थाना प्रभारी मोतेसिंह नायक ने बताया कि लगातार दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे इस कारण सोमवार की शाम से लेकर रात तक वाहनों की चैकिंग की गई जिसमे बिना रायल्टी के रेत परिवहन करते पांच टै्रक्टर को पकड़ा गया, जो बिना रायल्टी के अलीराजपुर-झाबुआ-पारा की ओर जा रहे थे, जिसका प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज विभाग को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में एएसआई बीएस देवड़ा, प्रधान आरक्षक आनंद, भुवानसिंह, आरक्षक दुलेसिंह, मनीष, प्रवीण ने कार्रवाई को अंजाम देकर पांच ट्रैक्टर सहित कई चालान बनाए गए। Post navigation पेटलावद में एडीजे कोर्ट का भव्य शुभारम्भ 31 अगस्त को अगर आप अगले दो दिन के भीतर कट्ठीवाडा जाने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है