पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ यूनियन के प्रांतीय आव्हान पर उप डाकघर रायपुरिया के अंतर्गत आने वाले सभी बीओ के ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी 22 मइ से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके कारण रायपुरिया नगर के अंतर्गत आने वाली सभी ग्रामीण क्षेत्रों की डाक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है जिससे कि आम जनता को काफी नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे ही की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए तथा उन्हें भी विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अंतर्गत सभी ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों ने उप डाकघर में जाकर भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन अपने पोस्टमास्टर को दिया है। Post navigation वृद्ध महिला की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए कलेक्टर ने की राशि स्वीकृत रामकथा में यज्ञ आहुतियां देकर क्षेत्र में अच्छी बारिश की धर्मावलंबियों ने की कामना