झाबुआ। बाजार में दवाई खरीदने जा रही युवती को अकेला पाकर अपने दोस्तों के बीच कमेंट करना एक मनचले को मंहगा पड़ गया। फरियादी युवती ने इस बात की एफआईआर थांदला थाना में पहुंचकर दर्ज करवाई कि आरोपी धर्मेन्द्र पिता गब्बू हरिजन निवासी वागडिया फलिया ने रास्ते में खड़ा होकर अपने दोस्तों के बीच कमेंट किया कि देख तेरी भाभी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354-ए, 354-डी भादवि का मुकदमा कायम कर लिया है। Post navigation सर्वधर्म सदभाव सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम, जैन-ईसाई धर्म की बताई विशेषता उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी को होंगे पुरस्कृत : कलेक्टर