ट्रैक्टर में रखकर बालिका के शव को लाया गया पुलिस चौकी

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अपने खेत में सूरज ढलने के बाद भी काम कर रही एक बालिका को सांप ने डंस लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक असालिया गांव की भगवती पिता कैलाश गामड़ अपने खेत पर सूरज डूबने के बाद भी अंधेरे में खेत में काम कर रही थी और वह काम करने में इतनी मशगुल थी कि उसका हाथ अचानक सांप के मुंह के पास चला गया और सांप ने उसे डंस लिया जिसके बाद बालिका को घर लाया और यहां से सुबह पीएम के लिए ले जाया गया।  ट्रैक्टर में रखकर बालिका के शव को बामनिया पुलिस चौकी पर लाया गया पुलिस  ने मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *