झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- 1 अक्टूबर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत पेटलावद के सभाकक्ष के वृद्धजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायत से वृद्धजन उपस्थित थे। जिसमें ग्राम पंचायत बडा सलुनिया से सकरीया भाई, रालीया भाई, ग्राम पंचायत बरवेट से कालु भाई व ग्राम पंचायत दुलाखेडी से पुना पिता उंकार का सम्मान किया गया। सभी वृद्धजनों को जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा सम्मान स्वरूप 1 हजार रुपए नकद व शाल, श्रीफल सप्रेम भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मनरेगा एई डामोर, पंचायत इंसपेक्टर ज्ञानसिंह चौहान आदि स्टाफ व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ———– Post navigation त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक, दिए निर्देश नवरात्रि घटस्थापना का चल समारोह में दिखा धार्मिक उत्साह