झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम संस्था के मैदान पर मंगलवार को प्रात: सम्पन्न करवाया गया। योग कार्यक्रम आकाशवाणी से प्रसारित योग क्रियाओं द्वारा तथा सीडी के माध्यम से प्रशिक्षित पीटीआई द्वारा करवाया गया योग के बारे में विस्तृत उदबोधन सरपंच खुशाल सिंगाड़, प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव व संस्था स्टाफ द्वारा देकर प्रतिदिन योग करने हेतु समझाइश दी गई। कार्यक्रम में सरपंच पंच जनप्रतिनिधि नागरिक सभी शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थियों ने सहभागिता की कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों सहित सभी को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। Post navigation आइआइटी जेइ मेन एंड एडवांस प्रतिस्पर्धा में चयनित होने पर छात्रों का सम्मान जनसुनवाई में सिलिकोसिस पीडि़तों ने इलाज के लिए लगाई गुहार