पटेल पब्लिक स्कूल में अंचल से आइआइटी जेइ मेन एंड एडवांस प्रतिस्पर्धा में चयनित छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन के आदिवासी बच्चों को इन्दौर में विशेष प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक देवेन्द्र बावलिया, प्रदीप पटेल एवं दीपक भी उपस्थित रहे, जो प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार करने के लिए इस स्कूल में नियमित कक्षा संचालन कर रहे हैं। चयनित छात्र राहुल बापूसिंह डावर ने बताया कि मुझे विशेष प्रशिक्षण का ही लाभ मिला कि और मैं सफल हो सका। बिना गुरू ज्ञान नहीं होता, गुरूओं के मार्गदर्शन से बड़ी सफलता पाई जा सकती है। प्राचार्य सुनील पाटील व प्रबंधक अरविन्द गेहलोत ने बधाई दी। Post navigation रमजानुल मुबारक पर गरीब तबके के लोगो को एक माह का राशन किट किया वितरित अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया